Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को आज निकाय व लोकसभा चुनाव के मोड पर लाएंगे केशव

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दो सत्र में यहां पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 07:05 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को आज निकाय व लोकसभा चुनाव के मोड पर लाएंगे केशव
कार्यकर्ताओं को आज निकाय व लोकसभा चुनाव के मोड पर लाएंगे केशव

कार्यकर्ताओं को आज निकाय व लोकसभा चुनाव के मोड पर लाएंगे केशव

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दो सत्र में यहां पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मंडलीय प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। बताया गया है कि उपमुख्यमंत्री आगामी निकाय चुनाव व वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

उपमुख्यमंत्री पहले सत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि वन व मंडलीय प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने भी फोन पर उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद रहने की जानकारी दी है। भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण भी किया गया। जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, ममता सक्सेना, मयंक सिंह बुंदेला, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.