संतों की भावना को ध्यान में रखकर फैसला लेगी सरकार
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कह
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद :
कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि राम मंदिर आस्था का सवाल है। संत समाज ने दिसंबर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू करने करने की घोषणा की है। संतों की भावनाओं का ध्यान रखकर सरकार जल्द फैसला लेगी।
रविवार को पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। मंदिर भी वहीं बनेगा, जहां भगवान राम का जन्म हुआ। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार सभी ¨बदुओं पर विचार कर रही है। संत समाज की भावनाओं का पूरा सम्मान होगा। मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विवादित बयानों पर राज्यमंत्री ने कहा कि राजभर साथ हैं और रहेंगे। विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ हो रही अवैध कब्जों की शिकायतों पर कहा कि मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स बनाया है जो अपना काम करेगा।
-----
शेल्टर होम संचालन के लिए अभी रणनीति तय नहीं
राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि अधिकांश जिलों में शेल्टर होम बनकर तैयार हैं। कुछ के लिए जगह ढूंढी जा रही है। ये कैसे संचालित होंगे, इस पर सरकार विचार कर रही है। शीघ्र निर्णय हो जाएगा। अधिक संभावना यह है कि सरकार स्वयं इसका संचालन कराएगी। प्रदेश में कांशीराम कालोनियों में 30 हजार आवास खाली पड़े हैं। जिलाधिकारियों को आवास आवंटन का निर्देश दिया गया है। सरकार वर्ष 2022 तक सभी बेघरों को छत उपलब्ध करा देगी। आइटीआइ एवं कौशल विकास के छात्रों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगाई जा रही है। इसमें 80 फीसद उपस्थिति अनिवार्य है। 60 फीसद छात्रों को सरकार रोजगार उपलब्ध कराएगी।