कमालगंज में मुकदमे की रंजिश में अधेड़ को गोली मारी
संवाद सूत्र, कमालगंज : मुकदमेबाजी की रंजिश में बुधवार शाम अधेड़ को गोली मार दी गई। पुलिस न
संवाद सूत्र, कमालगंज : मुकदमेबाजी की रंजिश में बुधवार शाम अधेड़ को गोली मार दी गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहानगंज थाना पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव ¨जदापुर निवासी शैलेंद्र कुमार की बहन अनीता की शादी जनपद कन्नौज थाना सौरिख क्षेत्र के गांव नगला भूटा निवासी आलोक कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने अनीता को घर से निकाल दिया। इस मामले में न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मामला विचाराधीन है। बुधवार को शैलेंद्र परिवार के बाबा मान ¨सह के साथ तारीख कर कचहरी से बाइक से घर जा रहे थे। गांव महरूपुर बीजल के पास पीछे से आए हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। शैलेंद्र ने बताया कि बहनोई ने साथियों के साथ हमला बोला। उनके भाई ने गोली मार दी। गोली मान ¨सह के बांह में लगी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।