झमाझम बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत, मोहल्लों में जलभराव
बुधवार रात अचानक तेज हवा के साथ हुई बरसात से किसानों की मुश्किलें बढ़ गयीं। बादलों की गड़गड़ाहट व बिजली की तड़क से किसान फसलों को लेकर खासे चितित नजर आए। बरसात से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल भीग गयी। जिससे फसल की कटाई में भी समस्या होगी। बरसात का पानी खेतों में भरने से कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से थ्रेशिग में भी समस्या बढ़ गयी। खेतों में पानी भरने से कटी पड़ी गेहूं व तंबाकू की फसल भीगने से नुकसान की संभाबना बढ़ गयी। ग्राम बरतल निवासी राजेंद्र सिंह ग्राम पुराना गनीपुर निवासी रामबाबू दीक्षित रामआसरे दीक्षित नरवेश दीक्षित जागेश्वर यादव आदि के मुताबिक बरसात से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल की कटाई आगे बढ़ गयी। खेतो में पानी भरने से कटी फसल भीगने से नुकसान होगा। खेतो में कटी तंबाकू की फसल भीगने से भी नुकसान है।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : बुधवार को दिन भर तो धूप-छांव का खेल चला, लेकिन रात में अचानक मौसम ने करवट बदली तो रात करीब 12 बजे झमाझम बरसात होने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से निजात तो मिली, लेकिन किसानों को खासा परेशान कर दिया। उनकी खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ। हालांकि बसंती मक्का को इस बरसात से फायदा हुआ।
रात में हुई झमाझम बरसात से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। सुबह उठे लोगों को सड़कों पर भरे पानी और कीचड़ का सामना करना पड़ा। हालांकि गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। पिछले 24 घंटे में पारे का अधिकतम स्तर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
नवाबगंज संवाद सूत्र के मुताबिक तेज हवा के साथ हुई रात में बरसात से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। बादलों की गड़गड़ाहट व बिजली की तड़क से किसान फसलों को लेकर खासे चितित नजर आए। बरसात से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और तंबाकू की फसल भीग गई। इससे फसल की कटाई में भी समस्या होगी। बरसात का पानी खेतों में भरने से कटी पड़ी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग में भी समस्या बढ़ गई। ग्राम बरतल निवासी राजेंद्र सिंह, ग्राम पुराना गनीपुर निवासी रामबाबू दीक्षित, रामआसरे दीक्षित, नरवेश दीक्षित, जागेश्वर यादव आदि के मुताबिक बरसात से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल की कटाई आगे बढ़ गयी। खेतो में पानी भरने से कटी फसल भीगने से नुकसान होगा।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बिखर गयी। जिससे पैदावार कम होने की आशंका है। मदनपुर निवासी रमाकांत दुबे व अनिल सिंह ने बताया कि फसल गिरने से गेहूं पतला हो जाएगा।