Move to Jagran APP

संघर्ष के बाद बढ़ा तनाव, आधी रात तक चलता रहा बवाल

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कैंडल मार्च के दौरान आतिशबाजी चलाने को लेकर हुए दो पक्षों मे

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 10:33 PM (IST)
संघर्ष के बाद बढ़ा तनाव, आधी रात तक चलता रहा बवाल
संघर्ष के बाद बढ़ा तनाव, आधी रात तक चलता रहा बवाल

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कैंडल मार्च के दौरान आतिशबाजी चलाने को लेकर हुए दो पक्षों में संघर्ष के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इसके बाद कई बार तनाव की स्थिति बनी। पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने आधी रात तक हंगामा किया। सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने एएसपी त्रिभुवन ¨सह से पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाते हुए इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

prime article banner

शहर कोतवाली के रेटगंज में हुए बवाल के बाद गंभीर रूप से घायल जूता व्यापारी अर¨वद गुप्ता उर्फ राजू व उनके पुत्र प्रियांशु गुप्ता को शहर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसकी खबर लगते ही सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह, महामंत्री शैलेंद्र ¨सह, रूपेश गुप्ता आदि बड़ी तादात में भाजपाई जमा हो गए। वहां पहुंचे एएसपी त्रिभुवन ¨सह से पुलिस पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उसके बाद पुलिस ने घायल अर¨वद गुप्ता और प्रियांशु गुप्ता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। पीछे से भाजपाई भी वहां पहुंच गए। लोहिया अस्पताल में दूसरे पक्ष से घायल ईशान पहले से ही भर्ती था। कुछ भाजपा कार्यकर्ता उसके वार्ड में घुसने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। स्थिति को भांपते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कई थानों के फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने वार्ड में स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस को तैनात कर दिया। गहमागहमी की रही स्थिति

लोहिया अस्पताल में दोनों पक्षों की मौजूदगी को लेकर गहमागहमी की स्थिति रही। कई बार अफवाहों के कारण विवाद की स्थिति हुई। इस पर कई थानों की पुलिस को अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया। पुलिस की सख्ती को देख भाजपाइयों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे मरीजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। स्थिति को देख कई तीमारदार और मरीज सहमे दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK