भाजपा की बैठक में नेताओं को दिखाया आईना, लोस चुनाव की तैयारी शुरू
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा को कार्यकर्ताओं को
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा को कार्यकर्ताओं को आईना दिखाने से नहीं चूक रहे। कादरीगेट स्थित कैंप कार्यालय में गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह, जिलाध्यक्ष भूदेव ¨सह राजपूत की उपस्थिति में हुई बैठक में सदर विधानसभा क्षेत्र संयोजक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा, जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर गठित संचालन समिति के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक कर समस्याएं सुनी जाएं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार होनी चाहिए। इस पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने ध्यान देने का भरोसा दिया। बैठक के बाद संचालन समिति की सूची भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मीरा ¨सह ने महामंत्री रूपेश गुप्ता से ले ली। इस पर जिलाध्यक्ष ने असंतोष जताया। इसके बाद महामंत्री ने मीरा ¨सह से सूची वापस मांग ली। इस पर मीरा ¨सह नाराज हो गईं और उठकर जाने लगीं। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने का सुझाव दिया। महामंत्री संदीप कुमार शाक्य, शैलेंद्र ¨सह राठौर, शिवांग रस्तोगी, कुलदीप दुबे, सुधीर शर्मा, मयंक ¨सह बुंदेला, विस्तारक शिवम, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति के मात्र एक पदाधिकारी ही मौजूद रहे। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह को जनपद इटावा में संगठन का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह शुक्रवार शाम यहां आकर पार्टी की समन्वय समिति के साथ बैठक करेंगे।