कायमगंज में गंगा में डूबकर कांवरिया की गई जान
संवाद सहयोगी कायमगंज अटैना गंगा घाट पर जल भरने आई कांवरियों की टोली के स्नान करते समय मैनपुरी जिले के औझा थाना क्षेत्र के गांव मोती नगला निवासी युवक गंगा में डूब गया। साथी उन्हें कायमगंज सीएचसी लाए। जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।
संवाद सहयोगी, कायमगंज : अटैना गंगा घाट पर जल भरने आई कांवरियों की टोली के स्नान करते समय मैनपुरी जिले के औझा थाना क्षेत्र के गांव मोती नगला निवासी युवक गंगा में डूब गया। साथी उसे कायमगंज सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मैनपुरी जिला से कांवर चढ़ाने वाले करीब 15 लोगों की टोली कांवर में गंगाजल भरने के लिए कंपिल क्षेत्र के अटैना घाट पर आई थी। जल भरने से पहले टोली के सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। तभी ग्राम औझा निवासी 23 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र सुभाष चंद्र यादव गहरे पानी में गोते लगाने लगा। साथियों ने उसे डूबते देखा तो कुछ तैराक लोगों की मदद से उसे निकाल लिया व बेहोशी हालत में उसे बाइक से कंपिल पीएचसी ले गए। यहां से उसे कायमगंज सीएचसी भेजा गया। जब तक उसे कायमगंज लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. शिव प्रकाश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी मे मृतक के पिता व भाई आदि भी पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने पर वहां कोहराम मच गया।