Move to Jagran APP

क्वारंटाइन अवधि में होमगार्ड माने जाएंगे ऑन-ड्यूटी

कोरोना महामारी में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ रहे होमगा‌र्ड्स को शासन ने तोहफा दिया है। ड्यूटी के दौरान यदि कोई जवान संक्रमित होता है और उसे क्वारंटाइन में रखा जाता है जो क्वारंटाइन अवधि में भी उसे ऑन-ड्यूटी मानते हुए मानदेय का भुगतान किया जाएगा। अन्य सुविधाएं भी देय होंगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 07:01 PM (IST)
क्वारंटाइन अवधि में होमगार्ड माने जाएंगे ऑन-ड्यूटी
क्वारंटाइन अवधि में होमगार्ड माने जाएंगे ऑन-ड्यूटी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना महामारी में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ रहे होमगा‌र्ड्स को शासन ने तोहफा दिया है। ड्यूटी के दौरान यदि कोई जवान संक्रमित होता है और उसे क्वारंटाइन में रखा जाता है, जो क्वारंटाइन अवधि में भी उसे ऑन-ड्यूटी मानते हुए मानदेय का भुगतान किया जाएगा। अन्य सुविधाएं भी देय होंगी।

loksabha election banner

जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कारोना महामारी के दौरान होमगा‌र्ड्स विभिन्न बैरियर के अलावा क्वारंटाइन सेंटरों पर भी पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ भी दौरों पर जा रहे हैं। हालांकि जवानों को मास्क व हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। फिर भी उनके कोरोना संक्रमित होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसी के मद्देनजर विभागीय प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि होमगार्ड स्वयं सेवकों अथवा अवैतनिक अधिकारियों के संक्रमित होने पर उनको आइसोलेशन, क्वारंटाइन या हास्पिटल में भर्ती रखे जाने के दौरान की अवधि को ड्यूटी मानते हुए उनके भत्तों का भुगतान किया जए। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक किसी होमगार्ड को क्वारंटाइन या आइसोलेशन में भेजने की नौबत नहीं आई है। यदि ऐसी स्थिति बनती है तो उन्हें भत्तों आदि के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.