Move to Jagran APP

गोवर्धन शोभायात्रा में हंगामा, कलाकार भागे, श्रद्धालुओं में आक्रोश

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : श्री गोवर्धन शोभायात्रा सेवा समिति की ओर से गुरुवार शाम परंपराग

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM (IST)
गोवर्धन शोभायात्रा में हंगामा, कलाकार भागे, श्रद्धालुओं में आक्रोश
गोवर्धन शोभायात्रा में हंगामा, कलाकार भागे, श्रद्धालुओं में आक्रोश

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : श्री गोवर्धन शोभायात्रा सेवा समिति की ओर से गुरुवार शाम परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान अंगूरीबाग में पुलिया पर काली के अखाड़े में कलाकार प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय अराजकतत्व घुस गए और मारपीट कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। घबराए कलाकार प्रदर्शन छोड़कर भाग गए। इसके बाद बिना अखाड़े के ही शोभायात्रा आगे बढ़ा दी गई।

loksabha election banner

शाम को गंगा दरवाजे से शोभायात्रा शुरू हुई। सबसे आगे काली का अखाड़ा चल रहा था। उसके पीछे भगवान गणेश, दुर्गा, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण का झूला, गोवर्धन पर्वत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का प्रदर्शन करती हुई झांकी चल रही थी। अंगूरीबाग पुलिया पर काली के अखाड़े का प्रदर्शन चल रहा था। अराजकतत्व बीच में घुस गए और कलाकारों से अभद्रता कर दी। घबराए कलाकार प्रदर्शन छोड़कर वापस गंगा दरवाजा की तरफ भाग गए। इसके बाद यात्रा साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड, चौक, नेहरू रोड, सुतहट्टी होते हुए वापस अंगूरीबाग पहुंची। संरक्षक महेंद्र ¨सह, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, राजीव ¨सह आदि पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिरों में गोवर्धन पूजा की रही धूम, लगाई परिक्रमा

शहर के घमंडी कूंचा स्थित श्रीराधा-माधव मंदिर, गोपीनाथ मंदिर खतराना, शक्ति श्याम मंदिर लोहाई रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर घुमना आदि में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धनधारी भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर परिक्रमा लगाई। घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.