युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला
युवक का शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ पर लटका मिला।
युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : युवक का शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ पर लटका मिला। सुबह गांव वालों ने शव लटका देख स्वजन को सूचना दी। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
थाना जहानगंज के गांव बिड़ैल निवासी स्व. रामबाबू शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ गुड्डू का शव शनिवार सुबह गांव से बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। गांव वालों ने शव लटका देख इसकी सूचना आकाश के स्वजन को दी। चाचा भैयालाल ने थाना मोहम्मदाबाद में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद घटनास्थल पर पहुंचे। उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने शव का पंचनामा भरा। भैयालाल ने बताया कि आकाश तीन भाइयों विकास व नन्हें में मझला था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। आकाश मजदूरी करता था। उसके माता पिता कि काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है।