गंगा उफनाकर पहुंची चेतावनी बिदु के करीब
संवाद सहयोगी अमृतपुर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव में कटान होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। पहाड़ों पर हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब 136.30 मीटर पर पहुंच गया है। चेतावनी बिदु 136.60 मीटर पर दर्ज है। रामगंगा का जलस्तर गेज के नीचे है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 7479 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव में कटान होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। पहाड़ों पर हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब 136.30 मीटर पर पहुंच गया है। चेतावनी बिदु 136.60 मीटर पर दर्ज है। रामगंगा का जलस्तर गेज के नीचे है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 7479 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव हरसिंहपुर कायस्थ व तीसराम की मड़ैया में कटान तेज हो गया है। बाढ़ का पानी तटवर्ती गांव कुडरी सारंगपुर, करनपुर घाट, सुंदरपुर, जोगराजपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, उगरपुर गांव की ओर आने लगा है। जिससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। हरसिंहपुर कायस्थ में कटान तेज होने से ग्रामीण भयभीत हैं। गंगा की धार के कटान से भयभीत रामदेव, महाराम, रामबक्स, नेकराम व मनीराम ने अपने पक्के मकान तोड़ लिए हैं। एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बाढ़ का पानी अभी किसी भी गांव में नहीं पहुंचा है। हरसिंहपुर कायस्थ में कटान होने की सूचना मिली है। समैचीपुर चितार के पास कटान शुरू
शमसाबाद : गंगा में बढ़ रहे जलस्तर से गांव भगवानपुर, कमथरी, कटरी तौफीक, समैचीपुर व जटपुरा के ग्रामीणों को चिता सताने लगी है। समैचीपुर चितार के पास कटान भी शुरू हो गया है। अगर जलस्तर और बढ़ा तो आवागमन फिर बाधित हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा में जलस्तर और बढ़ा तो गांव आने जाने वाले मार्गों पर पानी आ जाएगा और गांव के अंदर भी पानी घुस सकता है।