गणेशोत्सव पंडाल की सुरक्षा रामभरोसे
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जनपद कानपुर में भगवान गणेश पंडाल को उड़ाने की साजिश रचने
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जनपद कानपुर में भगवान गणेश पंडाल को उड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध युवक को देखते हुए भी जनपद पुलिस एलर्ट नहीं हुई। जिले के गणेश पांडालों की सुरक्षा राम भरोसे है। यहां पर पुलिस कर्मी नजर नहीं आते हैं। पुलिस के पास केवल 105 ही पंडालों की सूची हैं। जब कि शहर से लेकर कस्बों में इससे अधिक पांडाल सजाए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में 42, फतेहगढ़ में 33, मऊदरवाजा में 10 पांडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई हैं। छोटे से लेकर बड़े पांडाल हैं, लेकिन सुरक्षा अधिकांश पांडालों में नहीं है। प्रमुख पांडालों में दिन व रात को आरती के दौरान पुलिस कर्मी पहुंच जाते हैं, लेकिन अन्य समय में यहां पर सुरक्षा राम भरोसे रहती है। जब कि सभी थानों को अतिरिक्त होमगार्ड भी दिए गए हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। शहर में प्रमुख पंडालों में रेलवे रोड स्थिति पांडेश्वरनाथ मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, महाकाल मंदिर के अलावा फतेहगढ़ में दो जगहों पर बनाए गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से परमीशन लेना भी मुनासिब नहीं समझा। अपने तरीके से छोटी से बड़ी गणेश मूर्ति स्थापित कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन ¨सह ने बताया कि पुलिस के पास 105 पंडालों की सूची है। इसी आधार पर थाना पुलिस सुरक्षा को लेकर गश्त करती है। पर्याप्त पुलिस बल न होने पर आयोजकों को खुद सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। बड़े पांडालों में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।