विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रास्तों पर भरा बाढ़ का पानी, खेतों में कटान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Aug 2022 05:42 PM (IST)

बाढ़ के पानी से अभी ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है।

रास्तों पर भरा बाढ़ का पानी, खेतों में कटान
रास्तों पर भरा बाढ़ का पानी, खेतों में कटान

रास्तों पर भरा बाढ़ का पानी, खेतों में कटान

संवाद सूत्र, शमसाबाद : बाढ़ के पानी से अभी ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है। कुछ पानी कम हुआ है, तो खेतों में कटान शुरू हो गया है। रास्तों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

रविवार को गांव समैचीपुर के निकट खेतों में कटान होने लगा। जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। वहीं रास्तों में बाढ़ का पानी भरा है, जिससे लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब पानी और कम होगा तो कटान और तेज होगा। पैलानी दक्षिण, कटरी तौफीक व कमथरी में रास्तों पर व गांव के चारों तरफ पानी भरा है। ग्रामीणों ने बताया पानी भरे रहने से खांसी, जुकाम व बुखार की बीमारी फैला शुरू हो गई है।