यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ढाई घाट पर झोपड़ियों में लगी आग , साधु झुलसा
संवाद सूत्र शमसाबाद ढाई घाट गंगा तट पर साधुओं की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। झोपड

संवाद सूत्र, शमसाबाद : ढाई घाट गंगा तट पर साधुओं की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। झोपड़ी से सामान निकालने के प्रयास में एक साधु झुलस गया। पुलिस ने घायल साधु को सीएचसी भिजवाया। वहां रह रहे अन्य साधुओं ने पानी डालकर आग बुझाई। आग से नकदी समेत हजारों का सामान जल गया।
ढाई घाट गंगा तट पर साधु राजेंद्र पुरी व गणेश पुरी काफी समय से झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। मंगलवार दोपहर गणेश पुरी की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने राजेंद्र पुरी की झोपड़ी को चपेट में ले लिया। गणेशपुरी का शिष्य भोला नकदी व सामान निकालने के लिए झोपड़ी मे घुसा। जिससे वह झुलस गए। पुलिस ने साधु भोला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां रह रहे अन्य साधुओं ने हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाई। राजेंद्र पुरी की झोपड़ी में रखी नकदी व घरेलू सामान और गणेश पुरी की झोपड़ी में रखे 15 हजार रुपये, रजाई गद्दा व अन्य सामान जल गया। घायल साधु भोला ने बताया कि किसी ने आग लगाई है, मौके पर राजेंद्र पुरी नहीं थे। वह किसी काम से कायमगंज गए हैं। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया आग बुझ गई है। घायल साधु को सीएससी में भर्ती कराया गया है।
