आग से झुलसे दंपती ने सैफई में तोड़ा दम
संवाद सूत्र, कमालगंज : पारिवारिक विवाद में महिला ने किरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसे बचाने
संवाद सूत्र, कमालगंज : पारिवारिक विवाद में महिला ने किरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसे बचाने में उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया था। हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल से मंगलवार रात्रि को सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार को दंपती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सवलपुर निवासी कविता (30) ने मंगलवार शाम को घर पर आग लगा ली थी। पत्नी की चीख-पुकार पर उसका पति पवन (35) उसे बचाने गया तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से दंपती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर गंभीर हालत देखते हुए मंगलवार रात्रि को दोनों को सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार सुबह मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी। इस दौरान दोनों लोग झुलस गए थे। वहीं चिकित्सक मनोज पांडेय ने दोनों के शरीर से केरोसीन की गंध आने की पुष्टि की थी। कविता के तीन बच्चों में सलोनी (8), नैतिक (6), आर्यन (3) हैं। जनपद प्रतापगढ़ के चौपई निवासी ननकू ने 12 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी पवन से की थी। पवन के पिता विजय बहादुर मनरेगा मजदूर हैं। घटना के पिता समय विजय बहादुर, मां पार्वती घर पर नहीं थी। जानकारी के अनुसार परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने पर परिवार में कलह होती थी। इसी को लेकर महिला ने आग लगाकर खुदकशी कर ली, पत्नी को बचाने में युवक की भी मौत हो गई। माता पिता की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए।