विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिप्स में भी हो रही मिलावट? 20 किलोग्राम स्टाॅक सीज, छापेमारी होते देख दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

Published: Fri, 27 Feb 2026 05:22 PM (IST)

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नवाबगंज में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी।

  2. खोवा, सरसों तेल, बेसन के नमूने लिए, 20 किलो चिप्स जब्त।

  3. मिलावटखोर दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भागे।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। होली के पहले बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी गुरुवार को नवाबगंज कस्बा में भी छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से खोवा, सरसों तेल और बेसन के नमूने लिए। एक दुकान से रंगीन चिप्स का नमूना लेकर शेष करीब 20 किलोग्राम स्टाक सीज किया गया। छापेमारी होते देख कई खाद्य पदाथ विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवाबगंज चौराहा स्थित राधेश्याम गुप्ता की दुकान से रंगीन चिप्स का नमूना लिया। नमूना लेने के बाद दुकान में मौजूद शेष करीब 20 किलोग्राम चिप्स के स्टाक को सीज कर दिया गया, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपये बताई गई।

इसके अलावा नवाबगंज क्षेत्र में ही गोपाल जोशी की दुकान से खोवा, बबना तिराहा स्थित रामजी राठौर की दुकान से सरसों का तेल और बरतल स्थित सुमित कुमार की दुकान से बेसन का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। छापेमारी के दौरान बाजार में हलचल बनी रही।

टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। सहायक आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं, इसलिए अभियान चलाकर लगातार जांच की जा रही है।

रंगीन चिप्स-पापड़ की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन कुछ दुकानदार मुनाफे के लिए नियमों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।