Move to Jagran APP

फर्रुखाबाद महोत्सव: सशक्तीकरण को बालिकाओं की बेहतर शिक्षा जरूरी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 22वें फर्रुखाबाद महोत्सव के समापन पर आयोजित महिला सम्मेलन में बाि

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 10:52 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 10:52 PM (IST)
फर्रुखाबाद महोत्सव: सशक्तीकरण को बालिकाओं की बेहतर शिक्षा जरूरी
फर्रुखाबाद महोत्सव: सशक्तीकरण को बालिकाओं की बेहतर शिक्षा जरूरी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 22वें फर्रुखाबाद महोत्सव के समापन पर आयोजित महिला सम्मेलन में बालिकाओं की बेहतर शिक्षा पर जोर दिया गया। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर हुनरमंद बनाने का आह्वान किया गया। भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी बुराइयों पर भी प्रहार हुआ। इसके लिए लगातार जनजागरण का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

समापन समारोह के कार्यक्रमों का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट आरवी चौहान ने किया। महिला सम्मेलन में बीके मंजू ने 'नारी सब पर भारी है' कहानी से महिलाओं के हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंचने को रेखांकित किया। मीरा ¨सह ने बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। चित्रा अग्निहोत्री ने महिलाओं में आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करने के प्रयासों को और बढ़ावा दिए जाने की बात रखी। चमन शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महिला वीरांगनाओं का इतिहास शौर्य पूर्ण गाथाओं से भरा है। सुलक्षणा ¨सह ने गलत सोच रखने वाले लोगों की मानसिकता को दूषित बताया। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया। अध्यक्षता सरिता दुबे ने की। रजिया बेगम, पल्लवी सक्सेना, डा.अनार ¨सह यादव, डा.रंगनाथ मिश्र, जवाहर ¨सह गंगवार ने भी विचार रखे। नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

नृत्य प्रतियोगता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभा दिखाई। देशभक्ति के गीतों पर भी एकल व सामूहिक नृत्य हुए। जूनियर वर्ग में छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बना। इस वर्ग में वैष्णवी व वैभवी में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। आराध्या गुप्ता द्वितीय व मोनू नागर तीसरे स्थानी पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में भूमिका श्रीवास्तव, समराज हुसैन, रेसू दुबे, अमन शाक्य, अंशू, इमरान, नेहा जोशी, हसनैन, सचिन व हिमेश ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोहा। चमन शुक्ला, पल्लवी सक्सेना, शुभांगी मिश्रा निर्णायक रहीं। बीना गौतम, ज्योत्सना सत्यार्थी, रंजना, जया राजपूत, हिना गुप्ता, अर्चना दुबे भी मौजूद रहीं। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार मिला तो वह झूम उठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.