विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में रिश्वतखोर लिपिक पर गिरी गाज, 500 रुपये घूस मांगने पर सस्पेंड

Published: Fri, 26 Jun 2026 01:32 PM (IST)

फतेहगढ़ में न्यायालय से संबंधित फाइल दिखाने के लिए 500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमे से संबंधित फाइल दिखाने के नाम पर पांच सौ रुपये लेने के आरोप में लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। लिपिक की मूल तैनाती चकबंदी कार्यालय में थी, उसे कर्मचारियों की कमी के कारण नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में लगाया गया था।

अधिवक्ता आजम जमा खां ने बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिपिक शिवशंकर के खिलाफ बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि 23 जून की शाम चार बजे वह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सवाल मुआयना लेकर लिपिक शिवशंकर के पास पत्रावली देखने गए।

लिपिक से फाइल मांगने पर उसने 500 रुपये मांगे। रुपये मिलने के बाद लिपिक ने फाइल दिखाई। जिसका वीडियो उनके पास उपलब्ध है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को वह कार्यालय में घंटों बिठाकर फाइलें दिखाते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश लिपिक शिवशंकर को निलंबित कर दिया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि लिपिक शिवशंकर की तैनाती चकबंदी कार्यालय में थी, इससे उसके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर लिपिक को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने सुलझाया 70 साल पुराना विवाद, जब केस शुरू हुआ तब पैदा भी नहीं हुए थे फैसला सुनाने वाले जज