बंच केबल जलने से 14 घंटे गुल रही बिजली
संवाद सूत्र नवाबगंज बंच केबल में दो जगहों पर बुधवार रात आग लग गयी। जिससे आधे कस्बे की बिजली गुल हो गयी। गुरुवार दोपहर केबल की मरम्मत कर 14 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी।
संवाद सूत्र, नवाबगंज : बुधवार रात बंच केबल में दो जगह पर आग लग गई। इससे आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। गुरुवार दोपहर मरम्मत कर 14 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
मंझना रोड पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से कस्बा व पुराना गनीपुर को दो बंच केबलों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर के पास व कस्बा चौराहे पर एक बंच केबल में दो जगह आग लग गई। लोगों ने उपकेंद्र में फोन करके बंच केबल में आग लगने की सूचना दी। कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। केबल जलने से आधा कस्बे व पुराना गनीपुर के पांच सैकड़ा से अधिक घरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बंच केबल नहीं होने से रात में मरम्मत नहीं की जा सकी। इससे लोग पूरी रात उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह भी बिजली न मिल पाने से लोगों को पेयजल की किल्लत हुई। गुरुवार दोपहर तक विद्युत कर्मियों ने बंच केबल की मरम्मत कर 14 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। लाइनमैन प्रमोद कुमार ने बताया कि बंच केबल में आग लगने से आपूर्ति बंद रही। बंच केबल की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप