घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी
संवाद सूत्र नवाबगंज गृह कलह से तंग युवक ने शुक्रवार शाम फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों ने आननफानन उसे फंदे से उतारा और चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
संवाद सूत्र, नवाबगंज : गृहकलह से तंग युवक ने शुक्रवार शाम फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और चिकित्सक के यहां ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव परमनगर निवासी जनमेजय यादव के 26 वर्षीय पुत्र लखवीर सिंह उर्फ सिटू की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व थाना कमालगंज के सिलहा चौराहा निवासी बीना देवी के साथ हुई थी। पंद्रह दिन पूर्व आपस में हुए विवाद को लेकर लखवीर की पत्नी बीना देवी मायके चली गईं थीं। इससे लखवीर परेशान रहने लगा। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे लखवीर ने घर के कमरे में जाकर छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कमरे में पहुंचे परिजनों ने सिटू को फांसी पर लटकता देखा तो चीख निकल गई। परिजनों ने सिटू को नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई सर्वेश कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मामले की तहकीकात की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप