पल-पल देखते थे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी रखते थे ध्यान
कोरोना से जंग जीतकर लौटे दंपती को जहां ईद मनाने की खुशी है वहीं परिवार के दस लोगों के घर पर न होने का मलाल भी। यह लोग इटावा के जसवंत नगर एल-1 अस्पताल में कोरोना से लड़ रहे हैं।
संवाद सूत्र, कमालगंज : कोरोना से जंग जीतकर लौटे दंपती को जहां ईद मनाने की खुशी है, वहीं परिवार के दस लोगों के घर पर न होने का मलाल भी। यह लोग इटावा के जसवंत नगर एल-1 अस्पताल में कोरोना से लड़ रहे हैं।
राजेपुर सराय मेदा निवासी दंपती जब तिर्वा एल-1 अस्पताल से कोरोना से जंग लड़कर घर लौटे तो खुशी से फूले नहीं समाए। उनके अलावा परिवार के चाचा और शेखपुर निवासी युवक भी ठीक होकर घर आ गए हैं। दंपती ने बताया कि अल्लाह का शुक्र है कि वह कोरोना से ठीक होकर घर आ गए। ईद मनाएंगे, लेकिन परिवार के दस लोगों के न होने पर उन्हें मलाल भी रहेगा। दंपती ने बताया कि तिर्वा अस्पताल में डॉ. महेश उनकी पल-पल खबर लेते थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उन लोगों का ध्यान रखते थे। पत्नी परेशान होती थीं तो उनका हौसला अफजाई करते थे। उन्होंने बताया कि समय पर खाना और दवा मिलती थी।