खराब खाने पर भिड़े जनाती-बराती, कन्या का शादी से इन्कार
जागरण टीम, फर्रुखाबाद : शादी समारोह में दावत में खराब खाने को लेकर कन्या व वर पक्ष में विव
जागरण टीम, फर्रुखाबाद : शादी समारोह में दावत में खराब खाने को लेकर कन्या व वर पक्ष में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थिति आ गई। बवाल होने से नाराज दुल्हन ने विवाह करने से ही इन्कार कर दिया। इससे दोनों पक्ष सकते में आ गए। उसके बाद कन्या पक्ष बैरंग घर लौट गया।
शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला दलवीर निवासी सत्यवान के पुत्र निखिल की शादी थाना मोहम्मदाबाद के गांव साहिबाबाद निवासी रामदास की पुत्री सुजाता के साथ गुरुवार को होना तय हुई थी। कन्या पक्ष के लोग शमसाबाद में ही एक गेस्ट हाउस में विवाह के लिए पहुंचे थे। तिलक की रस्म पूरी होने के बाद एकाएक कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि खाना खराब है। सुजाता के पिता ने कहा कि उसने दावत के लिए 70 हजार रुपये दिए थे, लेकिन खाना खराब बनवाया गया। इसी बात पर रामदास और दूल्हे के पिता सत्यभान के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे दुल्हन सुजाता का बहनोई अर¨वद घायल हो गया। इसकी सूचना सुजाता को मिली तो उसने विवाह करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दूल्हे के पिता सत्यभान को हिरासत में ले लिया। घटना से गुस्साए कन्या पक्ष के लोग रात में ही अपने गांव साहिबाबाद लौट गए। इस दौरान दुल्हन सुजाता ने बताया कि जिस परिवार के लोग जरा सी बात पर मारपीट पर आमादा हो गए। उस परिवार में वह अपना पूरी जीवन कैसे व्यतीत करती। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोई किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता है।