Move to Jagran APP

समय सीमा समाप्त, पांटून पुल बनने का कार्य अधूरा

संवाद सूत्र, कमालगंज : महमदगंज मढ़ैयन घाट गंगा पर निर्धारित समय के बाद भी पांटून पुल नहीं बन

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 05:35 PM (IST)
समय सीमा समाप्त, पांटून पुल बनने का कार्य अधूरा
समय सीमा समाप्त, पांटून पुल बनने का कार्य अधूरा

संवाद सूत्र, कमालगंज : महमदगंज मढ़ैयन घाट गंगा पर निर्धारित समय के बाद भी पांटून पुल नहीं बन सका। इससे गंगा पार क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को कमालगंज बाजार आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

loksabha election banner

गंगापार क्षेत्र के गांव जगदीशपुर, सवासी, परमनगर, खुटिया, महमदगंज, कढ़ार, नाउनपुरवा आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोग अनाज, खोवा, घी आदि लेकर कमालगंज बाजार आते हैं। उसे बेचकर अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं कमालगंज बाजार से घर भी लाते हैं। पांटून पुल न बनने से गंगापार क्षेत्र के लोगों को अनाज लेकर आने वाली बैलगाड़ियां व ट्रैक्टर लाने में समस्या होती है। ऐसे में लोग नाव का सहारा लेते हैं। वहीं किसी घटना के होने पर पुलिस को घटियाघाट होते हुए करीब 60 किमी की दूरी तय कर गंगापार पहुंचना पड़ता है।

खुटिया निवासी छुटंकू पंडित ने बताया कि पुल न बनने के कारण लोगों को बाजार आने में समस्या होती है। नाव के लिए गंगा तट पर घंटों इंतजार करना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद पांटून पुल का निर्माण शुरू हो जाना चाहिए था। एक नवंबर से आवागमन भी शुरू हो जाना चाहिए था। सहायक अभियंता विकास जौहरी ने बताया नवंबर माह में पुल शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन गंगा में आई बाढ़ के कारण पुल निर्माण में देरी हो गई। वर्तमान समय में गंगा में दो धाराएं होने से गंगा का फाट बहुत है। इससे पांटून पुल बनाने में देरी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.