Move to Jagran APP

राज्याभिषेक में स्वरूपों पर हुई पुष्पवर्षा, श्रीराम ने संभाली राजगद्दी

संवाद सूत्र, नवाबगंज : प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा के उच्चारण के साथ श्रीराम का राज्याभिषेक

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 10:29 PM (IST)
राज्याभिषेक में स्वरूपों पर हुई पुष्पवर्षा, श्रीराम ने संभाली राजगद्दी
राज्याभिषेक में स्वरूपों पर हुई पुष्पवर्षा, श्रीराम ने संभाली राजगद्दी

संवाद सूत्र, नवाबगंज : प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा के उच्चारण के साथ श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गयी।

loksabha election banner

कस्बे में चल रही रामलीला में शनिवार रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। भगवान राम लंका के राजा रावण का वध कर विभीषण को लंका का राजा बनाकर अयोध्या वापस आते हैं। राम के आगमन की सूचना पर अयोध्यावासियों में हर्ष की लहर दौड़ जाती है। राम के राज्याभिषेक की तैयारी पूर्ण करने के बाद व्यास द्वारा प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा के उच्चारण के बाद कुल गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। तत्पश्चात कमेटी अध्यक्ष सुधवीर यादव, संतोष गुप्ता, संजीव गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भगवान राम का तिलक कर आरती की। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमोद मिश्रा, अजय वर्मा, प्रशांत गुप्ता, संजीव गुप्ता, सदिकारी श्रीवास्तव, डबलू मिश्रा, दाताराम गुप्ता, जयबीर यादव आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.