संविदाकर्मियों ने दी आपातकालीन सेवाएं बंद करने की चेतावनी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर हड़
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चला गया है। कर्मियों ने बुधवार को लोहिया अस्पताल परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। उधर, दूरदराज से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने आपातकालीन सेवाएं बंद करने की चेतावनी दे दी है।
चार सूत्रीय मांगें न मानी जाने पर संघ के अध्यक्ष डॉ. गौरव वर्मा, महामंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में संविदा कर्मी विगत सोमवार से हड़ताल पर चल रहे हैं। बुधवार को अस्पताल परिसर में धरने के दौरान कर्मियों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कर्मियों ने सुभाषचंद्र बोस को आदर्श मानकर कहा, गुलामी संविदा की जंजीरों को तोड़कर अपने अधिकारों की आजादी के लिए संघ शासन प्रशासन से लड़ता रहेगा। राज्य कर्मचारी परिषद के महामंत्री पंकज शुक्ला, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के मंत्री जितेंद्र ¨सह, सफदर हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी, डॉ. विनोद कुमार, डा. पुनीत पांडेय, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे। डॉक्टर न आने से खाली हो गया एनआरसी वार्ड
संविदाकर्मियों की हड़ताल से लोहिया अस्पताल के तीसरी मंजिल पर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में चिकित्सक के न आने पर भर्ती बच्चों का इलाज नहीं हो सका। इसके चलते परिजन भर्ती बच्चों को यहां से लेकर चले गए और वार्ड खाली हो गया। बताया गया कि चिकित्सक दो दिन से वार्ड में नहीं आ रहे हैं।