विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घोसी की हार से हमने लिया है सबक', उपचुनाव के नतीजों पर CM योगी के मंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- ये मुद्दे भी...

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Fri, 15 Sep 2023 07:01 PM (IST)

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले देश को दिशा दे रहे थे अब दुनिया ...और पढ़ें

उपचुनाव के नतीजों पर CM योगी के मंत्री की प्रतिक्रिया
उपचुनाव के नतीजों पर CM योगी के मंत्री की प्रतिक्रिया

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में हमने सबक लिया है। हार की वजह स्थानीय मुद्दे भी हो सकते हैं।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले देश को दिशा दे रहे थे, अब दुनिया को दिशा दे रहे हैं। जी-20 की तीन बैठकें उत्तर प्रदेश में संपन्न हुईं। इससे प्रदेश को एक्सपोर्ट, इम्पोर्ट के साथ ही अन्य व्यापारिक लाभ मिलना तय है।

यह भी पढ़ें: घोसी सीट पर सपा की बड़ी जीत SP के सुधाकर सिंह ने BJP के दारा सिंह चौहान को मिली हार

उन्होंने कहा कि सरकार ने बुंदेलखंड अथार्टी बनाने के लिए चार हजार हेक्टेयर भूमि देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। शिक्षा में सुधार हुआ है।

पुलिस, राजस्व व अन्य विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में राजस्व मंत्री ने कहा कि यदि कोई सुविधा शुल्क मांगता है तो इसका विरोध होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत, क्‍या बोले शि‍वपाल यादव?

उन्होंने कहा कि हमारे देश की व्यवस्था ऐसी है कि यदि साक्ष्य होंगे तो कार्रवाई भी तय है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A हारेगा और एनडीए जीतेगा। शुक्रवार को सुरेश खन्ना आकस्मिक दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने जिला कोषागार का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने डाक बंगले में जिले के जनप्रतिधियों से भी मुलाकात की।