सैन्य अफसरों ने शस्त्र पूजन, नीलकंठ-सफेद कबूतर उड़ाए
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में शुक्रवार को विजय दशमी पर शस्त्र
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में शुक्रवार को विजय दशमी पर शस्त्र पूजन कर भारतीय सेना की सर्वत्र विजय की कामना कर अत्याधुनिक शस्त्रों का पूजन किया। शांति कर संदेश देकर सफेद कबूतर उड़ाए व नीलकंठ के दर्शन किए।
सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने सैनिकों के सर्वत्र विजय के उद्घोष के बीच रेजीमेंटल ध्वज का पूजन कर तिलक किया। यहां सेंटर कमांडेंट ने नीलकंठ को उड़ाया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों के जोड़े को उड़ाकर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। सैन्य अफसरों और सैनिकों ने मल्टी मोर्टार गन (एमएमजी), 84 राकेट लांचर, लाइट मशीन गन (एलएमजी), स्नीफर गन और मैग्जीन का पूजन किया गया। कार्यालय के कंप्यूटर, घोड़े और सैन्य वाहनों का भी तिलक किया गया। ब्रिगेडियर मल्होत्रा ने विजय दशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए अफसरों व जवानों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। डिप्टी कमांडेंट कर्नल र¨वद्र ¨सह सहित सभी सैन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।