महंगाई के विरोध सड़क पर उतरी कांग्रेस, नारेबाजी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का कुछ ही देर असर रहा। उसके बाद पूरे शहर में बाजार पूर्ववत खुला रहा। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कौशलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन कार्यकर्ताओं के साथ सुबह ही घुमना बाजार में आकर डट गये। वह लोग पार्टी के झंडे लिये थे। कांग्रेसियों ने नेहरूरोड, लोहाई रोड, किराना बाजार, पक्कापुल चौराहा पर पैदल चलकर कई चक्कर लगाए। कांग्रेसियों के अनुरोध पर कुछ लोगों ने दुकानें बंद कर दी। उनके जाते ही दुकानें फिर खुल गईं। कुछ देर बाद पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद पक्कापुल चौराहे पर पहुंची। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इसके बाद वह किराना बाजार, चौक होते हुए घुमना तक पैदल आयीं। लुइस खुर्शीद ने कहा कि महंगाई से व्यापारी, किसान व हर वर्ग परेशान है। प्रदेश सचिव व जिले की प्रभारी ऊषा दुबे, बसीमुज्जमां खां, राकेश सागर, हाजी अहमद अंसारी, शुभम तिवारी, दीप्ती ¨सह, दीपक मिश्रा, कन्हैया गुप्ता, बंटी गुप्ता, फरीद चुगताई आदि मौजूद रहे।