साइकिल से घर जा रही महिला की गला काटकर हत्या
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद देर शाम को साइकिल से घर लौट रही महिला की गला काटकर नृ
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : देर शाम को साइकिल से घर लौट रही महिला की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पारिवारिक बंटवारे के विवाद के शक में पुलिस ने मृतका के जेठ को हिरासत में ले लिया है। मौत का शिकार हुई महिला कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर शिकायतें कर रखी थीं। उसने एक चौकी प्रभारी के खिलाफ भी प्रार्थनापत्र दिया था।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी रामपाल यादव की 38 वर्षीय पत्नी अंजू यादव शुक्रवार देर शाम सब्जी खरीद कर साइकिल से घर जा रही थी। घर से करीब 250 मीटर पहले मुख्य मार्ग पर उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला का सिर शव के कुछ दूर पर पड़ा था। पास में साइकिल पड़ी थी और पॉलीथिन में आलू थे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक भूमि के बंटवारे को लेकर महिला का विवाद जेठ ²गपाल उर्फ राकेश यादव से चल रहा था। पुलिस ने हत्या के शक में जेठ राकेश यादव को हिरासत में ले लिया। अंजू यादव ने जेठ सहित कई असरदार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर प्रार्थनापत्र दे चुकी थी। पूर्व में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल प्रभारी रहे एक दारोगा के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की थी, जिसमें उन्हें निलंबित भी किया गया था। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि अभी जेठ से पूछताछ नहीं हो सकी है। महिला के 12 वर्षीय पुत्री ऋचा और चार वर्षीय पुत्र युवराज घर पर थे। अंजू यादव का पति रामपाल यादव एक डिग्री कॉलेज में नौकरी करता है। महिला भी कहीं काम पर आती-जाती थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर मृतका की पुत्री ऋचा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मम्मी को ताऊ व चाचा ने धमकी दी थी। इसकी शिकायत करने सेंट्रल जेल चौकी पर भी गई थीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा हिरासत में लिए गए जेठ राकेश यादव से पूछताछ की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है।