शाहजहांपुर के 89 फीसद युवा सेना भर्ती में फेल
राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में आयोजित सेना भर्ती में गुरुवार को शाहजहांपुर के युवाओं ने अपना दम दिखाया। भर्ती के लिए आए युवा बुधवार देर रात एसेंबली एरिया बरगदिया घाट पर पहुंचने लगे। सुबह तीन बजे से सैन्य अधिकारियों ने टोकन चेक कर अभ्यर्थियों को मार्शलनिग एरिया तक भेजा। इस दौरान सेंटर के आसपास युवाओं की भारी भीड़ रही। कुल 3945 युवाओं को दौड़ में शामिल किया गया। इनमें से 90 फीसद फेल हो गए। भर्ती में असफल युवाओं ने हो-हल्ला भी किया।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में आयोजित सेना भर्ती में गुरुवार को शाहजहांपुर के युवाओं ने अपना दम दिखाया। भर्ती के लिए आए युवा बुधवार देर रात एसेंबली एरिया बरगदिया घाट पर पहुंचने लगे। सुबह तीन बजे से सैन्य अधिकारियों ने टोकन चेक कर अभ्यर्थियों को मार्शलनिग एरिया तक भेजा। इस दौरान सेंटर के आसपास युवाओं की भारी भीड़ रही। कुल 3945 युवाओं को दौड़ में शामिल किया गया। इनमें से 89 फीसद फेल हो गए। भर्ती में असफल युवाओं ने हो-हल्ला भी किया।
राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा कांप्लेक्स पर गुरुवार को सेना भर्ती रैली में जनपद शाहजहांपुर के युवकों ने रनिग ट्रैक पर दम दिखाया। एआरओ बरेली की ओर से आयोजित रैली में 6970 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। हालांकि 3025 युवा दौड़ में शामिल होने को आए ही नहीं। मात्र 3945 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। इसमें मात्र 431 ही निर्धारित छह मिनट के समय में 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर सके। करियप्पा कांप्लेक्स में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को बरगदिया घाट पर इन युवकों को टोकन वितरित किए गए। सिखलाई बैरियर पर इनकी ऊंचाई व कागजों की जांच की गई। इसके बाद मार्शलिग ग्राउंड पर युवाओं को एकत्र किया गया। यहां से सौ-सौ के ग्रुप में इन्हें ग्राउंड पर सोलह सौ मीटर की दौड़ के लिए भेजा गया। बुधवार को हुई दौड़ में सफल पीलीभीत के युवाओं को आज बीम, बैलेंस और डिच जंप से गुजारा गया। रेस में फेल हुए युवाओं को ग्राउंड से बाहर कर दिया गया। बग्गा गेट से बाहर निकलते समय युवाओं ने सड़क पर हो-हल्ला भी किया। गेट के बाहर मौजूद पुलिस बल ने युवाओं की भीड़ को नियंत्रित किया। आज ट्रैक पर उतरेंगे तीन जनपदों के अभ्यर्थी
सेना भर्ती कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बलरामपुर, श्रावस्ती व सीतापुर के युवा रनिग ट्रैक पर दम दिखाएंगे। इन जनपदों के कुल 7287 युवाओं ने सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। कल है जनपद के युवाओं का नंबर
शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। जनपद के 8835 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थियों के स्थानीय होने के कारण भीड़ अधिक रहने की संभावना है। भर्ती के लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं।