कोरोना के 28 एक्टिव केस, छह मरीज हुए स्वस्थ
जनपद में कोरोना के 28 केस
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:21 PM (IST)
कोरोना के 28 एक्टिव केस, छह मरीज हुए स्वस्थ
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जनपद में कोरोना के 28 केस एक्टिव हैं। जब कि छह मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को दो चिकित्सकों समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सभी की रिपोर्ट रविवार को पोर्टल पर फीड कर दी गई।
कोरोना संक्रमण फिर से लोगों को अपने जद में लेने लगा है। इसके बावजूद लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते प्रतिदिन लोग संक्रमण की जद में आ रहे हैं। शनिवार को सिविल अस्पताल लिंजीगंज में दो चिकित्सक समेत 13 लोग संक्रमित निकले थे। रविवार को सभी की रिपोर्ट पोर्टल पर फीड कर दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अवनींद्र कुमार ने बताया कि इस समय 13 एक्टिव केस हैं। छह मरीज ठीक हो गए हैं। रविवार को 47 लोगों के सैंपल लिए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें