श्रीराम मंदिर निर्माण को दिया 21 लाख
जागरण संवादददाता फर्रुखाबाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए शहर के व्याप
जागरण संवादददाता, फर्रुखाबाद : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए शहर के व्यापारी परिवार ने हाथ बढ़ा दिया है। उन्होंने 21 लाख रुपये श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
केएम इंडिया क्लोथर प्राइवेट लिमिटेड के पंकज अरोरा व विक्कू अरोरा ने 21 लाख रुपये मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को दान में दिए हैं। यह धनराशि उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की है। राशि ट्रांसफर करते हुए उन्होंने अपने दिवंगत माता-पिता का स्मरण करते हुए लिखा कि 'पापा जी राम मंदिर भूमि पूजन हो रहा है। स्व. मम्मी पापा भावभीनी श्रद्धांजलि-अरोरा परिवार'। जिले से पहले व्यापारी हैं जिन्होंने श्रीराम मंदिर के लिए भूमिपूजन के दिन इतनी बड़ी धनराशि दी है।