Move to Jagran APP

बगावत में विधायक के करीबी समेत 12 पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित

- पार्टी समर्थित प्रत्याशियों पर चुनाव मैदान में उतरने पर कार्रवाई - जिलाध्यक्ष ने प्रांतीय नेतृत्व

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM (IST)
बगावत में विधायक के करीबी समेत  12 पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित
बगावत में विधायक के करीबी समेत 12 पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित

- पार्टी समर्थित प्रत्याशियों पर चुनाव मैदान में उतरने पर कार्रवाई

loksabha election banner

- जिलाध्यक्ष ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जारी किया निष्कासन पत्र जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर भाजपा में जबरदस्त कलह सामने आई है। एक दर्जन पदाधिकारी स्वयं या स्वजन को पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व के आदेश पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सदर विधायक के नजदीकी फतेहगढ़ मंडल उपाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी सहित 12 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की पहचान अनुशासन से है। अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे या स्वजन को लड़ा रहे पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। फतेहगढ़ मंडल उपाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी अपनी मां को चुनाव लड़ा रहे हैं। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह अपनी मामी मृदुला सिंह, मंडल मंत्री अभिषेक सोमवंशी अपनी माता पूनम सोमवंशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। मंडल उपाध्यक्ष रामतीर्थ कुशवाहा स्वयं चुनाव मैदान में हैं। मंडल महामंत्री नीतू राजपूत के पति अनुज राजपूत चुनाव लड़ रहे हैं। मंडल मंत्री अनिल राजपूत स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। मंडल मंत्री रहवारी लाल की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। बूथ अध्यक्ष अवनीश शाक्य चुनाव मैदान में हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्य संतोष दिवाकर अपनी पत्नी मीना दिवाकर को चुनाव लड़ा रहे हैं। सक्रिय सदस्य अजीत राजपूत व पुष्पेंद्र राजपूत स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सालिगराम शाक्य अपनी पत्नी सुखशांति को चुनाव लड़ा रहे हैं। इन सभी पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विदित है कि अरुण त्रिवेदी सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के करीबी माने जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.