युगतुलसी का प्राकट्योत्सव आज
अयोध्या: बुधवार को रामकथा के दिग्गज आचार्य एवं युगतुलसी के उपाख्य से विभूषित पं. राम¨ककर क
अयोध्या: बुधवार को रामकथा के दिग्गज आचार्य एवं युगतुलसी के उपाख्य से विभूषित पं. राम¨ककर की 93वीं जयंती है। इस अवसर पर उनकी साधना एवं समाधि स्थली रामायणम में उनका प्राकट्योत्सव प्रस्तावित है। उनकी हृदयात्मजा एवं रामायणम ट्रस्ट की अध्यक्ष मंदाकिनी राम¨ककर के अनुसार रामायणम में स्थापित आचार्य के विग्रह के अभिषेक-पूजन के बाद प्राकट्य आरती प्रात: आठ बजे होगी। तदुपरांत धार्मिक ग्रंथों का पाठ-पारायण एवं दरिद्रनारायण की सेवा प्रस्तावित है। सायं प्रकाशोत्सव की भी तैयारी है।
जबलपुर में पैदा हुए युगतुलसी का साकेतवास नौ अगस्त 2002 को आराध्य की जन्मभूमि अयोध्या में हुआ। किशोरावस्था से ही अपनी छाप छोड़ने वाले युगतुलसी रामकथा के बेजोड़ व्याख्याता के तौर पर स्थापित हुए। रामकथा पर केंद्रित शाताधिक ग्रंथों के रूप में उनके प्रवचन लंबे समय तक के लिए अक्षुण्ण हैं। वे प्रतिष्ठापूर्ण पद्मभूषण सम्मान से भी विभूषित थे।