यादव महासभा का सम्मेलन आज
फैजाबाद : सनबीम स्कूल में रविवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक होने वाले उत्तर प्रदेशीय याद
फैजाबाद : सनबीम स्कूल में रविवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक होने वाले उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा के सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों में आयोजन स्थल व रुकने के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। महासचिव रामशंकर यादव ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के 75 जिलों के अध्यक्ष, दो दर्जन से ज्यादा प्रदेश इकाई के पदाधिकारी व राज्य समिति के सदस्य हिस्सा लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वृंदावन यादव, सनबीम स्कूल के निदेशक सोहनलाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम ¨सह यादव, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव, प्रदेश महासचिव अनवर ¨सह यादव, शिकोहाबाद से पप्पू यादव आदि नेतागण हैं। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि इसमें राममंदिर के मसले का शांतिपूर्ण और सभी पक्षों की सहमति हल निकालने की मांग पर भी मंथन होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पिछड़े व दलितों के आरक्षण, दलित व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को समान रूप से अधिकार देने व समाज के लोगों के हो रहे उत्पीड़न आदि के मसले पर भी चर्चा होगी। शनिवार को उनके साथ ही जिलाध्यक्ष अर¨वद यादव, युवा जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव, जिला महासचिव सुकदेव यादव, उपाध्यक्ष रामतेज यादव, मंत्री आनंद गोपाल यादव व महिला जिलाध्यक्ष रेखा यादव आदि ने तैयारियों का जायजा लिया।