गंभीर साहित्य के पाठकों का बढ़ना सुखद : यतींद्र
फैजाबाद : पुस्तकों की बिक्री को लेकर व्याप्त भ्रम को समाप्त करते हुए बेस्ट सेलर पुस्तकों की स
फैजाबाद : पुस्तकों की बिक्री को लेकर व्याप्त भ्रम को समाप्त करते हुए बेस्ट सेलर पुस्तकों की सूची जारी करने की'दैनिक जागरण'की पहल को स्वागत योग्य करार देते हुए साहित्यकार यतींद्र मिश्र का कहना है कि उनकी कृति लता सुरगाथा को पाठकों ने पसंद किया, अच्छा लगा। पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले, महंगी होने के बावजूद बिक्री में भी किताब आगे रही। यह जानकर सुखद अनुभूति हुई। 'जागरण' की इस कोशिश से ¨हदी साहित्य को नया आयाम मिला है। इससे लेखक और पुस्तक को देशव्यापी पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर, प्रसून जोशी, चेतन भगत.. आदि लेखकों की श्रेणी में शामिल होना निश्चित तौर पर सम्मानजनक और भविष्य में बेहतर लेखन के लिए प्रेरित करने वाला है। यतींद्र का मानना है कि लता सुर गाथा का बेस्ट सेलर की श्रेणी में शामिल होना 'इस मिथक को तोड़ने वाला है कि उत्कृष्ट व गंभीर साहित्य के पाठक कम होते हैं'।