Move to Jagran APP

शिक्षा से ही सशक्त होगी नारी: संजय

फैजाबाद : शिक्षा से ही नारी अपने आप को सशक्त बना सकती है। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 11:02 PM (IST)
शिक्षा से ही सशक्त होगी नारी: संजय
शिक्षा से ही सशक्त होगी नारी: संजय

फैजाबाद : शिक्षा से ही नारी अपने आप को सशक्त बना सकती है। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिला का शिक्षित होना जरूरी है। इतिहास गवाह है कि जिन महिलाओं ने शिक्षा के महत्व को समझा, उन्होंने अपनी ताकत के बल पर तरक्की की नई इबारत लिखी। वह चाहे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रहीं हो या फिर मलाला युसुफ जई। कल्पना चावला भी इन्हीं सशक्त महिलाओं का उदाहरण रही हैं। ये विचार एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने व्यक्त किया। वे नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि अन्याय का डर कर नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें। 1090, यूपी 100 सहित पूरी पुलिस फोर्स आप के साथ है।

loksabha election banner

रविवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ जिले में नारी सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। प्रतियोगिता में पांच इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नारी आज कितनी सुरक्षित? कानून नारी सुरक्षा में कितने कारगर? नारी की चुनौतियां विषय पर छात्राओं व महिला अध्यापकों के समूह ने आपस में वाद-विवाद किया। विजयी छात्राओं व महिला अध्यापकों के ग्रुप को एसपी ग्रामीण की ओर से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में एएसपी विक्रांतवीर की पत्नी मेघना, सीओ बीकापुर आभा पांडेय व आबकारी निरीक्षक प्रज्ञा मिश्रा रहीं। महिला आरक्षी नीता ¨सह, साक्षी मौर्या, इंदू यादव व विनीता ¨सह ने महिला सुरक्षा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने किया।

संवादसूत्र हनुमतनगर के अनुसार नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को ग्रामोदय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर सरधा में थाना पूराकलंदर पुलिस ने महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक पीएन ¨सह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। इस मौके पर दरोगा दिनेश कुमार पांडेय, मुकेश प्रताप ¨सह ¨रकू, एसआई राजेश कुमार, डॉ. अविनाश ¨सह, वरुण चौधरी, प्रधान संतोष ¨सह, प्रधान गोपीनाथ वर्मा, अनूप वर्मा, चंद्रमौलि ¨सह, शैलेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं व छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमणि यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.