भारतीय संस्कृति में महिलाएं पूजनीय : सांसद
फैजाबाद : भाजयुमो ने परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान विद्याकुंड अयोध्या में वीरांगना प्रशिक्षण क
फैजाबाद : भाजयुमो ने परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान विद्याकुंड अयोध्या में वीरांगना प्रशिक्षण का आयोजन किया। सांसद लल्लू ¨सह ने कहाकि भारतीय संस्कृति महिलाओं की पूजा करने वाली रही है। माता सीता, पार्वती, लक्ष्मी आदि देवियों की पूजन का विधान भारतीय संस्कृति में रचा-बसा है। इसी संस्कृति को सहेजने के लिए केंद्र व प्रदेश लगातार काम कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है।
कार्यक्रम में छात्राओं को 1090, डॉयल 100, एंटी रोमियों स्क्वायड, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा अभियान, प्रशिक्षण व रोजगार कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी दी गई। मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नेहा ¨सह ने कहाकि शिक्षित महिलाएं परिवार के साथ समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। परिवहन विभाग की पीटीओ सैफर किदवई नें छात्राओं को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत दी। भाजपा की जिला मंत्री स्मृता तिवारी ने कहाकि छात्राएं सजग रहें। एबीवीपी की महानगर अध्यक्ष मोनिका परमार ने कहाकि बच्चों की प्रथम शिक्षक उनकी माता होती है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहाकि ऐसे प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम हैं।