महिला हॉकी व टेनिस की प्रदेशीय प्रतियोगिता 28 से
फैजाबाद : महिला खेल समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रदेशीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले क
फैजाबाद : महिला खेल समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रदेशीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले को दो खेलों हॉकी और लानटेनिस की प्रदेशीय प्रतियोगिताएं आवंटित की गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी ¨सह ने बताया कि प्रतियोगिताएं 28 से 30 सितंबर तक एकसाथ डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के मैदान पर कराई जाएगी। लानटेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है।
प्रतियोगिता में वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, मिर्जापुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, देवीपाटन, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, चित्रकूट, आगरा, मेरठ, बरेली, झांसी व अलीगढ़ मंडल की टीमें भाग लेंगी। टीमों की आवासीय व्यवस्था स्टेडियम परिसर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि टेनिस प्रतियोगिता के लिए दो कोर्ट बनकर तैयार हैं।