नारी के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: मोनिका
मिशन शक्ति के तहत विकासखंड मवई की सैदपुर ग्रामसभा में गुरुवार को बीडीओ मोनिका पाठक ने कहा कि नारी के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:41 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
रुदौली: मिशन शक्ति के तहत विकासखंड मवई की सैदपुर ग्रामसभा में गुरुवार को बीडीओ मोनिका पाठक ने कहा कि नारी के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जिस समाज व देश में महिलाओं को सम्मान मिला, वह समाज व देश चतुर्दिक विकास के लिए सक्षम हुआ। लिहाजा महिला सम्मान के बिना चतुर्दिक विकास की कामना नहीं की जा सकती। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि घर से समूह में चलकर छात्राएं कॉलेज पहुंचे। बच्चों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें। कार्यक्रम में एडीओ भीष्म प्रसाद, राजित राम पांडेय, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें