Move to Jagran APP

आज भी सुबह के समय रहेंगे बादल

अयोध्या उत्तरी पूर्वी दिशा से चली हवा की वजह से पूरे दिन घने बादलों ने डेरा डाले रखा। वातावरण में ठंड भी महसूस की गई। दिन के तापमान में गिरावट आई है। माना जा रहा है कि सोमवार से मौसम में कुछ सुधार आएगा हालांकि सुबह के समय बदली छाने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:10 AM (IST)
आज भी सुबह के समय रहेंगे बादल
आज भी सुबह के समय रहेंगे बादल

अयोध्या : उत्तरी पूर्वी दिशा से चली हवा की वजह से पूरे दिन घने बादलों ने डेरा डाले रखा। वातावरण में ठंड भी महसूस की गई। दिन के तापमान में गिरावट आई है। माना जा रहा है कि सोमवार से मौसम में कुछ सुधार आएगा, हालांकि सुबह के समय बदली छाने की संभावना है।

loksabha election banner

इससे पहले शनिवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को सुबह के समय बदली छाने की संभावना जताई थी। हुआ भी ऐसा ही। सुबह से लेकर शाम तक बदली छाई रही और वातावरण में ठंड बनी रही। हवा की तेज रफ्तार की वजह से वातावरण में गलन भी महसूस की गई, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वी दिशा से हवा चलने से बदली छाई है और ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार के बाद से मौसम में सुधार आएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। इसी वजह से वातावरण में दिन के समय गलन व ठिठुरन रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आ‌र्द्रता 100 व न्यूनतम 77 फीसदी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.