अभी खराब मौसम से नहीं मिल सकेगी राहत, बढ़ेगी ठंड
अयोध्या बुधवार को दोपहर बाद हल्की बारिश से मौसम ने अचानक करवट ले ली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह कोहरा रहा फिर दोपहर में धूप खिली। साथ ही अपराह्न बारिश हुई। हल्की बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। अभी 19 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। हल्की बारिश की उम्मीद है।
अयोध्या : बुधवार को दोपहर बाद हल्की बारिश से मौसम ने अचानक करवट ले ली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह कोहरा रहा, फिर दोपहर में धूप खिली। साथ ही अपराह्न बारिश हुई। हल्की बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। अभी 19 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। हल्की बारिश की उम्मीद है।
मंगलवार को मौसम बिगड़ने के संकेत मिले थे। कोहरे का सिलसिला जारी रहा। धुंध भी छाई रहेगी। माना जा रहा है कि गुरुवार को सुबह व शाम के समय कोहरा रहेगा। गत दिनों बारिश की वजह से मौसम में ठंड घुली। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में बदलाव जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्यूनतम 81 फीसद रही।