छा सकती है हल्की बदली, बारिश नहीं
अयोध्या पूर्वा हवा की वजह से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है लेकिन ठंड ज्यों की त्यों है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में हल्की बदली छाई रहेगी जिससे दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अयोध्या : पूर्वा हवा की वजह से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन ठंड ज्यों की त्यों है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में हल्की बदली छाई रहेगी, जिससे दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
गत करीब चार दिनों से पारा लगातार लुढ़क रहा था। तीन दिसंबर से ही रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। इस वजह से दिन ढलते ही वातावरण में गलन घुलने लगती है। बीती रात से हवा की दिशा उत्तरी पूर्वी है। इस वजह से रात में हल्की बदली भी रही, जबकि शनिवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन में धूप फीकी रही। आगामी दो दिनों हवा की दिशा उत्तरी पूर्वी ही रहने का अनुमान है।
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वा हवा की वजह से टुकड़ियों में बदली छा सकती है, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान साढ़े 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आधा डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान साढ़े 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। शनिवार को अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 47 फीसदी रही।