Move to Jagran APP

लुढ़का पारा, होने लगा सर्दी का एहसास

अयोध्या अक्टूबर माह के दूसरे पखवारे में सर्दी का एहसास होने लगा है। गत दो दिनों से जारी पूर्वा हवा एक ओर बदली का सबब बन रही है तो दूसरी ओर तापमान में कमी का। रात के साथ ही दिन में पारा लुढ़का है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में तेजी से तापमान नीचे लुढ़केगा। गत दो दिनों से बादलों व सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:18 AM (IST)
लुढ़का पारा, होने लगा सर्दी का एहसास
लुढ़का पारा, होने लगा सर्दी का एहसास

अयोध्या : अक्टूबर माह के दूसरे पखवारे में सर्दी का एहसास होने लगा है। गत दो दिनों से जारी पूर्वा हवा एक ओर बदली का सबब बन रही है तो दूसरी ओर तापमान में कमी का। रात के साथ ही दिन में पारा लुढ़का है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में तेजी से तापमान नीचे लुढ़केगा।

prime article banner

गत दो दिनों से बादलों व सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। हवा भी करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। बुधवार को दिन भर बादलों और सूर्यदेव के बीच आंख-मिचौली होती रही। इसी वजह से दिन में लोगों को सिहरन का एहसास हुआ। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार पूर्वा हवा के चलने की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हुआ है। इसी वजह से बदली छा रही है।

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक गुरुवार व शुक्रवार को भी हल्की बदली छाई रहेगी। तापमान में भी कमी आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 65 फीसदी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.