Move to Jagran APP

बदल सकता है मौसम का मिजाज

जासं, अयोध्या : आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आगामी 22 व 23 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि रविवार से बदली भी छा सकती है। वहीं शुक्रवार को पूरे दिन अच्छी धूप निकली रही। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। लोगों ने भी धूप का खूब आनंद उठाया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 46 फीसदी रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:38 PM (IST)
बदल सकता है मौसम का मिजाज
बदल सकता है मौसम का मिजाज

अयोध्या : आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आगामी 22 व 23 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि रविवार से बदली भी छा सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन अच्छी धूप निकली। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। लोगों ने भी धूप का खूब आनंद उठाया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 46 फीसदी रही।

loksabha election banner

गत दिनों हल्की बदली तो अवश्य छाई, लेकिन बारिश नहीं हुई, जबकि गत दिनों आसपास के जिलों में बारिश हुई थी। यहां भी छिटपुट बारिश हो सकती है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर रविवार से दिखाई देगा। मंगलवार व बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हवा भी उत्तरी पूर्वी दिशा से चलेगी। इस वजह से दिन के तापमान में कमी आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.