आज भी हल्की बारिश के आसार
फैजाबाद : बीती रात बारिश व आंधी के बाद गुरुवार का मौसम राहत भरा रहा, हालांकि दिन के
फैजाबाद : बीती रात बारिश व आंधी के बाद गुरुवार का मौसम राहत भरा रहा, हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकली, लेकिन लोगों को इससे ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। माना जा रहा है कि शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून सक्रिय है।
इससे पहले बुधवार की देर शाम आंधी के साथ बारिश हुई थी। गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। दिन में हल्की धूप अवश्य निकली, लेकिन इससे कोई खास दिक्कत नहीं हुई। तापमान भी सामान्य से नीचे ही रहा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। शनिवार को भी बदली छाई रहेगी।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 79 फीसदी रही।