रेलवे स्टेशन पर बनेगा हजार यात्रियों की क्षमता का वेटिग हाल
रामनगरी अयोध्या में बन रहे अंतराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन को एक और बड़ी सुविधा मिलेगी। यहां एक हजार
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में बन रहे रेलवे स्टेशन को एक और बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर हजार लोगों के रुकने की क्षमता का वेटिग हाल बनेगा। वेटिग हाल में यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए सांसद लल्लू सिंह ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि देश के कोने-कोने से दर्शन पूजन के लिए अयोध्या श्रद्धालुओं का आगमन होता है। रामजन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसीलिए अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक हजार यात्रियों के रुकने की क्षमता का वेटिग हाल के बनाने का प्रस्ताव रेल मंत्री के समक्ष रखा गया था, जिसे रेलमंत्री ने स्वीकार कर लिया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण होने के उपरांत श्रद्धालुओं को विकास की भी झलक मिल सकेगी। रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से अयोध्या को विकसित कर रही है। उन्होंने कहाकि अयोध्या को ट्रेन के साथ ही हवाई यातायात से भी लैस किया जाएगा। अयोध्या को एयरपोर्ट की सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहाकि संतों व श्रद्धालुओं की अपेक्षा को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।