Move to Jagran APP

चार लाख गांवों में रामोत्सव मनाएगी विहिप

अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में चल रही रामलीला के तीसरे दिन विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्त ने भी शिरकत की.

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 11:32 PM (IST)
चार लाख गांवों में रामोत्सव मनाएगी विहिप
चार लाख गांवों में रामोत्सव मनाएगी विहिप

अयोध्या: अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में चल रही रामलीला के तीसरे दिन विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्त ने भी शिरकत की। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी ने दोनों नेताओं को स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इन दोनों नेताओं का रामलीला में शिरकत करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

loksabha election banner

इस मौके पर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह रामलीला बहुत महत्वपूर्ण है और इससे भगवान राम के आदर्शों को स्थापित करने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि विहिप 27 फरवरी तक देश के चार लाख गांवों में रामोत्सव मनाएगी। एक सवाल के जवाब में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अभी हमारा ध्यान मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि की बजाय रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की ओर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.