अपराध नियंत्रण में सरकार फेल
उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के पास विकास के नाम पर कोई योजना नहीं है। अपराध चरम पर है। बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं। अपराध नियंत्रण में सरकार फेल साबित हुई है.
गोसाईंगंज(अयोध्या): बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक ग्राम पंचायत देव गिरिया में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि फैजाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार विमल रहे। उन्होंने कहाकि किसानों, छात्रों, बेरोजगारों, मजदूरों के हित की लड़ाई सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही लड़ सकती है। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के पास विकास के नाम पर कोई योजना नहीं है। अपराध चरम पर है। बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं। अपराध नियंत्रण में सरकार फेल साबित हुई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसुभावन भारती ने की तथा संचालन विधानसभा क्षेत्र महासचिव राम भारत वर्मा ने किया। बैठक में पप्पू कुमार राव, अच्छे लाल राजभर, संतोष कुमार वर्मा, जीत बहादुर अंबेडकर, विश्वनाथ कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, राजपति देवी, सुनीता देवी, पतिराम मौजूद रहे।