Move to Jagran APP

एकजुट होंगे तो ताकत बनेंगे : मनोज

फैजाबाद: लाला हनुमान प्रसाद जायसवाल पंचायती ट्रस्ट भगवान कृष्ण छठ्योत्सव के उपलक्ष्य में भगवान की

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 11:43 PM (IST)
एकजुट होंगे तो ताकत बनेंगे : मनोज
एकजुट होंगे तो ताकत बनेंगे : मनोज

फैजाबाद: लाला हनुमान प्रसाद जायसवाल पंचायती ट्रस्ट भगवान कृष्ण छठ्योत्सव के उपलक्ष्य में भगवान की झांकी के साथ उनकी लीला की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति हुई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान राजराजेश्वर सहस़्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ट्रस्ट के महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहाकि स्वजातीय बंधु ट्रस्ट व समाज उत्थान के लिए एकजुट हों। समाज एकजुट रहेगा तो राजनीतिक दल भी इस ताकत को समझेंगे।

loksabha election banner

कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद अन्नू जायसवाल व मीरा जायसवाल को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही रामदास जायसवाल, रामदेव टीटी, जुगुलकिशोर गुप्ता, सुशील जायसवाल खवासपुरा, वैश्य राकेश जायसवाल भीखापुर, प्रकाश गुप्त, रत्ना जायसवाल को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुन्नालाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, नीरज जायसवाल, सुनील जायसवाल, रामाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, रामअक्षैवर जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रताप जायसवाल आदि थे। उधर नाका स्थित ठाकुर रामजानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चल रहा उत्सव भंडारे के साथ समाप्त हुआ। सुंदरकांड भी किया गया। इस मौके पर मंदिर के प्रशासक ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, महेंद्र, देवेंद्र, संजय, मनीष, अनिल, धर्मेंद्र, आशीष, पूनम, नीलू आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.